Friday, 14 October 2016

बुद्धं शरणं गच्छामि

पहले तुमने कहा-
वेद पढने की सजा है जीभ कटना
हम चुप रहे,
फिर तुमने कहा-
मंदिरों में प्रवेश वर्जित है तुम्हारा
हम चुप रहे,
अब तुम कहते हो-
नीची जात के हो तुम सब
अब हम चुप नही रहेंगें,
गूँजेगा समवेत स्वर-
'बुद्धं शरणं गच्छामि' |

No comments:

Post a Comment